
चाकुलिया: सिमदेश्वर शिव मंदिर में धूमधाम से आयोजित हुआ चड़क पूजा, आस्था और परंपरा का दिखा अद्भुत संगम
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के सिमदी पंचायत स्थित सिमदी गांव के सिमदेश्वर शिव मंदिर में मंगलवार को धूमधाम से चड़क पूजा धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर भोक्ताओं ने जीभ और पीठ में कील घोंप कर भगवान शिव की आराधना की. कई भोक्ता 35 फीट की उंचाई पर उड़े. मंदिर के पास स्थित तालाब में भोक्ताओं ने स्नान कर पूजा अर्चना की. इसके बाद अनेक भोक्ता तपती दोपहरी में जमीन पर लोटते हुए मंदिर पहुंचे. वहीं अनेक भोक्ता कांटों पर लेट कर मंदिर पहुंचे. सभी भोक्ताओं ने मंदिर की परिक्रमा की और भगवान शिव की पूजा अर्चना की. इस मौके पर यहां जीभ फोड़ और रजनी फोड भी आयोजित हुआ. चड़क पूजा के दौरान भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा.



भोक्ताओं ने अपनी जीभ में लोहे की कील घोंप कर भगवान शिव की आराधना की. भोक्ता गोपाल चंद्र नायक ने अपने शरीर में 151 और मनोरंजन नायक में 108 आलपीन घोंप कर पूजा की. इसके बाद कई भोक्ता अपनी पीठ में कील घोंप कर 35 फुट ऊंचाई पर उड़े. इस अवसर पर भक्तों के बीच चड़क पूजा कमेटी द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया.

इस मौके पर कमेटी के संरक्षक कोकिल चंद्र महतो, भवतरण महतो, अध्यक्ष मनोज कुमार महतो, सचिव अनूप कुमार महतो, कोषाध्यक्ष धनंजय महतो, शोमु महतो, सोनू महतो, दयाल नायक, प्रदीप महतो, प्रमोद महतो, प्रकाश महतो, गणेश नायक, प्रसन्नजीत महतो, आकाश महतो, आकाश सीट, अमित महतो, सुबोध हांसदा आदि उपस्थित थे.
Related posts:

