Spread the love

चाकुलिया: भाजपा नेत्री चन्दना मुर्मू ने मृतक मधुसूदन प्रामाणिक के परिजनों से मुलाकात कर की आर्थिक सहयोग

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के नामोपाड़ा निवासी मधुसूदन प्रामाणिक के पिछले दिन आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके असामयिक निधन की सूचना मिलते ही भाजपा नेत्री चंदना मुर्मू शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचीं.

Advertisements
Advertisements

इस दौरान श्रीमति मुर्मू ने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की. साथ ही परिजनों से मुलाकात कर आर्थिक सहयोग प्रदान किया. गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि मधुसूदन प्रामाणिक का निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है.

चन्दना मुर्मू ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. इस मौके पर जयदीप मुर्मू, चंदन महतो, शेखर बेरा, मुरली दास आदि उपस्थित थे.

You missed