Spread the love

चाकुलिया: अखंड हरिनाम संकीर्तन में भाजपा नेत्री चंदना मुर्मू शामिल होकर की पूजा अर्चना

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत अंतर्गत कांकड़ीशोल में आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन में भाजपा नेत्री चंदना मुर्मू ने शामिल होकर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की. इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति व श्रद्धा का माहौल बना रहा. इस अवसर पर चंदना मुर्मू ने राधा गोविंद के समक्ष माथा टेकते हुए क्षेत्र के लोगों के जीवन में खुशहाली,आपसी सौहार्द और उन्नति की प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और लोगों के बीच भाईचारा एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. अखंड हरिनाम संकीर्तन के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा रहा, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला.

Advertisements
Advertisements

इस मौके पर जयदीप मुर्मू, खोकन बेरा, माणिक बेरा, प्रसेनजीत दास आदि उपस्थित थे.

You missed