Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: वन विभाग द्वारा शिकार रोकथाम हेतु प्रचार प्रसार कर वन विभाग ने कार्रवाई करने की दी चेतावनी

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत स्थित राजाबासा गांव में मंगलवार को वन विभाग की ओर से ग्रामीणों के बीच शिकार रोकथाम हेतु प्रचार प्रसार कर जागरूकता अभियान चलाया गया. जागरूकता अभियान के साथ- साथ वन कर्मियों ने कड़ी चेतावनी देते हुए लोगों को जागरुक किया कि कोई भी सख्स जंगल में आग लगाते हुये और जीव जंतुओं का शिकार करते हुये पकड़ा गया तो उसके खिलाफ वन विभाग के कानून के अनुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. जानकारी हो कि कुछ चोर शिकारी जंगल में मौजूद जीव जंतुओं का शिकार करने के लिये बेवजह जंगल में आग लगा देते हैं. जंगल में आग लगने से जीव जंतुओं में अफरा तफरी मच जाती है. वन प्राणी इधर उधर भागने की कोशिश करते हैं, इस दौरान चोर शिकारी बड़े आसानी से जानवरों का शिकार कर लेते हैं. दूसरी ओर जंगल में आग लगने से कीमती पेड़ जलकर नष्ट हो जाते हैं और पर्यावरण को क्षति पहुंचती है. इस संबंध में वन विभाग का कहना है कि पहले जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है. इसके बावजूद किसी ने वन कानून का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisements

You missed