Spread the love

चाकुलिया: बिरदोह पंचायत भवन में ज्ञान केंद्र (लाइब्रेरी) का प्रखंड प्रमुख ने फीता काटकर किया उद्घाटन

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड अन्तर्गत बिरदोह पंचायत भवन में शुक्रवार को पंचायत ज्ञान केंद्र (लाइब्रेरी) का उद्घाटन विधायक समीर मोहंती ने अनुपस्थिति में प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय ने फीता काट कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने एवं युवाओं को रोजगार परख शिक्षा देते हुए रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई. ज्ञान केंद्र की स्थापना से न सिर्फ छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में मदद मिलेगी, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भी सुविधा के साथ सफलता प्राप्त होगी. इस ज्ञान केंद्र में शैक्षणिक, साहित्यिक, धार्मिक और समसामयिक विषयों से जुड़ी पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं. बच्चों के लिए पाठ्य पुस्तकों से लेकर युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी से संबंधित सामग्री और वयस्कों के लिए विविध पत्रिकाएं व मैगजीन पढ़ने की सुविधा दी गई है. विधायक ने कहा कि पठन-पाठन के लिए एक शांत और अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है. जहां छात्र-छात्राएं बिना किसी शुल्क के अध्ययन कर सकते हैं. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, मुखिया स्वस्वती हांसदा, पंचायत समिति सदस्य बादली टुडू, विधायक प्रतिनिधि कृति महतो, प्रिय गोपाल मंडल, वार्ड मेंबर साधन नायक, राहुल महतो, बैद्यनाथ महाली, मिथुन कर आदि उपस्थित थे.

Advertisements
Advertisements

You missed