Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: नगर पंचायत चुनाव के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिन्ह, चुनाव चिह्न के आवंटन के बाद चुनाव प्रचार तेज

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव के तहत नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शनिवार को प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए. राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई. इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के प्रत्याशियों को उनके-उनके चुनाव चिह्न प्रदान किए गए. चुनाव चिह्न आवंटन के दौरान संबंधित अधिकारियों की निगरानी में सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं. इसके उपरांत संबंधित अधिकारियों ने सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक कर चुनाव प्रक्रिया की नियमावली के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी. इस दौरान बताया गया कि सभी प्रत्याशियों को रैली के लिए परमिशन लेना है, रैली के लिए दो दिन पहले आवेदन देना है, चुनाव में उपयोग होने वाले गाड़ी का पेपर सही होना चाहिए, ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए, अगर कार्यालय खोलते है तो उसका परमीशन लेना है. साथ ही बताया की जो जो निर्विरोध निर्वाचित हुए है उनको भी सारे नियमों को मानना अनिवार्य होगा.

Advertisements

अध्यक्ष पद:
चंदना मुर्मू – एयरकंडीशनर
शिलावती टुडू – छड़ी
संध्या रानी सरदार- चूड़ियां
सोमवारी सोरेन- बैटरी टॉर्च

वार्ड संख्या: 01
इंद्रजीत मुंडा – अलमारी
गौरी शंकर बिरुआ – बेबी वॉकर
चुनकाई माझी – बल्ला
संजीव कुमार मांडी – मोतियों का हार
संतोष मुंडा – साइकिल पंप
वार्ड संख्या: 02
गोपाल चंद्र दास – अलमारी
देवाशीष दास – बेबी वॉकर
पार्थों राय – बल्ला
शुभम दास – मोतियों का हार
सत्यजीत दास – साइकिल पंप
सरोज राय – ब्लैक बोर्ड
वार्ड संख्या: 04
निर्मला महतो – अलमारी
मनोज महतो – बेबी वॉकर
सतदल महतो – बल्ला
वार्ड संख्या: 05
अरविंद गिरी – अलमारी
दीपेश कुमार पोलाई – बेबी वॉकर
बापी पोलाई – बल्ला
संजय घोष – मोतियों का हार
सत्यजीत दास – साइकिल पंप
वार्ड संख्या: 06
मलय रुहिदास – अलमारी
सोनू बेहरा – बेबी वॉकर
वार्ड संख्या: 07
इंदु देवी – अलमारी
बरखा रुंगटा – बेबी वॉकर
बानी दास – बल्ला
सबिता देवी – मोतियों का हार
वार्ड संख्या: 09
तबस्सुम आरा – अलमारी
पूर्णिमा बेरा – बेबी वॉकर
वार्ड संख्या: 10
देवानंद सिंह – अलमारी
राज कुमार मिश्रा – बेबी वॉकर
राज कुमार सिंह – बल्ला
विवेकानंद लोधा – मोतियों का हार
वार्ड संख्या: 11
मौसमी मल्लिक – अलमारी
रीमा दास – बेबी वॉकर
संगीता मिश्रा – बल्ला
सीमा सिंह – मोतियों का हार
सुनीता सिंह – साइकिल पंप

You missed