Spread the love

चाकुलिया: पार्षद प्रत्याशी सुनिता सिंह ने चलाया डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान, वार्ड 11 में विकास की गति को सुनिश्चित करने की अपील की

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया वार्ड संख्या 11 के पार्षद प्रत्याशी सुनिता सिंह ने बुधवार को डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर आम जनता से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना और नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं. जनसंपर्क के दौरान लोगों का उत्साह, समर्थन और आशीर्वाद देखने को मिला.

Advertisements
Advertisements

जनसंपर्क के दौरान सुनिता सिंह ने मतदाताओं से अपील कर आगामी 23 फरवरी को मतदान के दिन क्रम संख्या 5 में साइकिल पंप चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि वार्ड में विकास सुनिश्चित किया जा सके. साथ ही कहा कि वार्ड संख्या 11 को स्वच्छ, सशक्त और विकासशील बनाने के लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी है.