Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: नगर पंचायत में डेंगू लार्वा जांच अभियान, लार्वा मिलने पर वसूला 100 रुपया का जुर्माना

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए शनिवार को नगर पंचायत एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संयुक्त टीम द्वारा डेंगू लार्वा जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा के निर्देश पर संचालित किया गया. इस अभियान के तहत नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 5, 6 एवं 7 के गौड़पाड़ा और सरदारपाड़ा में टीम ने डोर-टू-डोर जाकर घरों एवं आसपास के स्थानों पर डेंगू लार्वा की जांच की. जांच के दौरान कई स्थानों पर डेंगू के लार्वा पाए गए. टीम द्वारा मौके पर ही लार्वा को नष्ट किया गया तथा एंटी-लार्वा केमिकल का छिड़काव किया गया.

 

साथ ही लोगों को घरों एवं आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा साफ-सफाई बनाए रखने को लेकर जागरूक किया गया. जांच के दौरान भारी मात्रा में लार्वा पाए जाने पर शंकर सरदार से 100 रुपया का दंडात्मक शुल्क भी वसूला गया. टीम ने लोगों को चेतावनी दी कि घरों या आसपास पानी जमा पाए जाने पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है.

इस मौके पर कनीय अभियंता हरिमोहन पनिका, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र उरांव, सफाई सुपरवाइजर असीम नाथ, कंप्यूटर ऑपरेटर असित ज्योति, एमपीडब्ल्यू तोरीत महतो, अरुण मंडल आदि उपस्थित थे.

You missed