Spread the love

चाकुलिया: भाजपाइयों ने अमर शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस श्रद्धा के साथ मनाया

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के कुचियासोली चौक में भाजपा मंडल द्वारा शनिवार को झारखंड आंदोलन के महानायक एवं अमर शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. इस दौरान मंडल अध्यक्ष महादेव महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने झारखंड की अस्मिता, अधिकार और अलग राज्य के आंदोलन के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उनका संघर्ष और बलिदान झारखंडवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा. इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा झारखंड के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया.

Advertisements
Advertisements

 

इस मौके पर चंद्रदेव महतो, सुधीर महतो, चंद्र मोहन मांडी, तपन नायक, भरत पात्र, नित्यानंद मईतो, शंकर गौस्वामी, दिलीप महतो, तुषार बेरा, परिमल दास, ईपी बेहेरा, सहदेव महतो आदि उपस्थित थे.

You missed