Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने रविवार को चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस दौरान डॉ. गोस्वामी ने चालुनिया, तुलसीबनी आश्रम, केरुकोचा, चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के सनातनी युवा मंच, नया बाजार, पुराना बाजार तथा मां भवानी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए।

मौके पर डॉ. गोस्वामी ने कहा कि शक्ति की आराध्य देवी मां दुर्गा की पूजा सदियों से पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की जाती रही है। दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई और आसुरी शक्तियों पर विजय का संदेश देने वाला पर्व है। यह त्योहार समाज में आस्था, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

इस अवसर पर भाजपा नेता हरिसाधन मल्लिक, महादेव महतो, चंदना मुर्मू, देवाशीष मंडल, सुधीर महतो, तुषार बेरा, परिमल दास, मुन्ना भारती, बनमाली दास, मुरली मनोहर दास, राणा प्रताप गोप, संदीप चांद, मिंटू नंदी, जयदीप मुर्मू, शंकर नाथ भारती, नानकु गोप, राहुल गोस्वामी एवं राजू महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

You missed