चाकुलिया: सांसद कार्यालय में मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
संवाददाता विश्वकर्मा सिंह


चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार स्थित सांसद कार्यालय में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा. उनका बलिदान देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा.

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि पार्थों महतो, साधन मल्लिक, चन्दन महतो, सतदल महतो, जोगेन्द्र सिंह, शंकर नाथ, मुरली दास, गोपाल दास, पूर्णेंदु महतो, बनमाली दास, महेश कुमार, प्रसेनजीत दास आदि उपस्थित थे.

