Spread the love

चाकुलिया: सातनाला पहाड़ पूजा में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, पूजा अर्चना कर लोगों ने मेला का उठाया लुफ्त

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के सोनाहातू पंचायत स्थित आमाभूला गांव के पास मंगलवार को सातनाला पहाड़ पूजा धूमधाम से की गई. पहाड़ पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. पुजारी कालिपद महतो ओर भुआ सबर ने विधि विधान के साथ पूजा संपन्न कराई. इस दौरान आमाभूला, सोनाहातू, बाघबासा, भालुकनाला, काशियाबेड़ा, चिंयाबाधी, मालखाम समेत अन्य गांव के ग्रामीणों ने पूजा स्थल पर पूजा कर क्षेत्र की खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना की.

Advertisements
Advertisements

 

क्षेत्र के लोगों का मानना है कि पहाड़ पूजा करने से क्षेत्र में अच्छी बारिश होती है और गांव में खुशहाली रहती है. क्षेत्र के लोग इसी उद्देश्य से वर्षो से पूजा करते आ रहे हैं. पहाड़ पूजा के अवसर पर मेला का आयोजन किया गया और लोग पूजा के पश्चात मेला का भी लुत्फ उठाया.

इस मौके पर मुखिया मोहन सोरेन, वार्ड सदस्य रुनुरानी महतो, लक्ष्मी महतो, राजकुमार महतो, प्रदीप महतो, सुनील महतो, सीताराम महतो, प्रसेनजीत महतो, अजय महतो, रमेन महतो, सृष्टिधर महतो, राखल महतो, तपन महतो, हरीशाहतो, मनशाराम टुडू, रिचीनंदन महतो आदि उपस्थित थे.

You missed

जमशेदपुर : शैक्षणिक सुधार को लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलाधिपति को मांग पत्र सौंपा गया ।