
चाकुलिया: पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी की पहल से कोविड काल में मृत हुई महिला के परिवार को मिले बीमा के 2 लाख रूपये
तीन सालों से बीमा के पैसे के ईतजार में बैठा था बालिबांध गांव का परिवार

सरकारी दफ्तरों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगा लगाकर थक चुके थे पति और दो छोटी बच्चियाँ
चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) प्रखंड के कुचियासोली पंचायत स्थित बालिबाँध विद्यालय परिसर मे रविवार को ग्रामीणों द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया. उक्त समारोह में पूर्व विधायक कुणाल षडंगी शामिल हुए. इस दौरान समारोह में पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने मृतक महिला के परिवार को डमी चैक भी दिया गया.
ज्ञात हो की बालीबाँध गांव निवासी श्यामली प्रमाणिक के पति सुजीत प्रमाणिक कुछ दिनों पहले पूर्व विधायक के पास जाकर बताया कि कोविड काल में अपनी पत्नी के निधन और तीन सालों से अपनी छोटी छोटी बच्चियो के साथ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा के पैसे के लिए बैंक ऑफ बडोदा के दफ्तरो के चक्कर लगा रहे है. उन्होंने कहा की झाडग्राम मे सडक दुर्घटना में 2021 के नवंबर महीने में उनकी पत्नी श्यामली प्रमाणिक की मृत्यु हो गई थी. बैंक के स्तर पर कुछ जरूरी कागजातो की कमी और तकनीकी दिक्कतो के कारण बीमा के पैसे नही मिल नही पा रहा था.
इसकी सूचना पाकर पूर्व विधायक कुणाल ने बैंक ऑफ बडोदा के सीईओं देवदत्त चाँद से बीमा राशि के भुगतान करवाने हेतु ट्वीट के माध्यम से आग्रह किया था. जिस पर बैंक ऑफ बरोदा की मुख्य शाखा के द्वारा संज्ञान लिया गया और बीते 17 सितंबर को स्थानीय बैंक ऑफ बडोदा शाखा चाकुलिया के द्वारा परिवार को सूचित किया गया कि उनके एकाउंट में राशि निर्गत कर दी गई है. इस दौरान ग्रामीणों ने पूर्व विधायक को धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया.
इस मौके पर लखींदर कपाट, भरत पात्र, दीपक प्रमाणिक, जगदीस माहली, प्रदीप गिरी समेत कई ग्रामीण व सैकडों महिलाएँ उपस्थित थे.

