Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: जेएलकेएम सुप्रमो व विधायक जयराम महतो के ऊपर आजसू विधायक तिवारी महतो के अभद्र टिप्पणी के विरोध में किया गया पुतला दहन

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के कूचियासोली चौक में बुधवार देर शाम को जेएलकेएम सुप्रमो व विधायक जयराम महतो के ऊपर आजसू विधायक तिवारी महतो के अभद्र टिप्पणी के विरोध में जेएलकेएम युवा मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष शंखदीप महतो के नेतृत्व में तिवारी महतो का पुतला दहन किया गया. इस दौरान शंखदीप महतो ने कहा कि एक विधायक के मुंह से दूसरे विधायक के प्रति इस प्रकार के घटिया शब्दों का चयन काफी निंदनीय है. वक्त रहते अगर सुदेश महतो द्वारा अपने एकमात्र विधायक के अभद्र जुबान पर लगाम नहीं लगाया गया तो वह दिन दूर नहीं जब झारखंड के राजनीति से आजसू का नामोनिशान मिट जाएगा. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुफल महतो, अनिर्बान सिंह रॉय, बासुदेव महतो, असित महतो, दुर्गापद घोष, चित्तरंजन महतो, परिमल महतो, बिस्वजीत महतो, रवि महतो, बिस्मवर पातर, दीपांकर पातर, एस पी गुलियार, सुभदीप महतो, विक्की महतो, मुकेश महतो, रंजन महतो, धृति सुंदर महतो, अनूप महतो, बापी महतो, धनंजय महतो, संतु महतो आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed