Advertisements
Spread the love

पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुधीर महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, विधायक सविता महतो ने किया सम्मानजनक उद्घाटन

Advertisements

सरायकेला – खरसावां । ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत तुता पंचायत के झाड़ूआ मोड़ पर बुधवार को झारखंड के लोकप्रिय नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुधीर महतो की 69वीं जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक एवं सुधीर महतो की धर्मपत्नी सविता महतो ने विधिवत रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि “स्व. सुधीर महतो के अधूरे सपनों को पूरा करने हेतु ईचागढ़ की जनता ने जो स्नेह और विश्वास हमें दिया है, वह कभी भुलाया नहीं जा सकता। मैं सदैव ईचागढ़ की जनता के साथ खड़ी रहूँगी।” उन्होंने बताया कि लंबे समय से ईचागढ़ में सुधीर महतो की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग थी, जिसे आज जनता के सहयोग से पूरा किया गया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि ईचागढ़ में एक नए डिग्री कॉलेज की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है, और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। इससे स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी।

जमीनदाता को किया गया सम्मानित

मूर्ति स्थापना हेतु भूमि दान करने वाले  राजेंद्र नाथ गोप को विधायक सविता महतो और उनकी पुत्री स्नेहा महतो ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विधायक ने उनके परिवार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि “स्व. सुधीर महतो के प्रति लोगों का प्रेम आज भी उतना ही गहरा है।” कार्यक्रम में झामुमो नेता व जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए ।

You missed