
चाकुलिया: नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता केंद्रों पर दिखा उत्साह का माहौल, 72.9 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव सोमवार को मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. नगर निकाय चुनाव को लेकर सुबह से ही मतदाता केंद्र पर उत्साह का माहौल देखने को मिला. सुबह से ही लंबी कतारें नजर आई. इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग मतदाता शांतिपूर्वक लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे. इस बार कई मतदाताओं ने पहली बार वैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया. इस चुनाव में कुल 12 वार्ड में 18 मतदान केंद्र बनाया गया था. कुल वोटर की संख्या 12587 थी. इस दौरान कुल 72.9 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया. 9176 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया.


चुनाव को लेकर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत 12 वार्ड के सभी बूथों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इसके अलावा दूसरी ओर एसडीओ सुनील चंद्र, एसडीपीओ अजीत कुजूर ने भी बूथों का जायजा लिया. मौके पर सीओ नवीन पूर्ति, बीडीओ आरती मुंडा, बीडीओ केशव भारती, इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता, थाना प्रभारी संतोष कुमार आदि शामिल थे.

सूचना के मुताबिक नगर पंचायत क्षेत्र के सभी बूथों पर सुबह निर्धारित समय 7 बजे से ही मतदान शुरू हो चुका था. इस दौरान वृद्ध ,दिव्यांग वोटरों ने भी इस चुनाव में हिस्सा लिया. बूथों में दिव्यांगों के लिए तमाम बूथों में व्हीलर चेयर की व्यवस्था की गई थी. प्रातः 11:00 बजे चाकुलिया में 14.4%, 1:00 तक 50.01% तथा 3:00 बजे शाम तक 64.2% मतदान दर्ज हो चुका था. वहीं अंतिम 5:00 के बाद चुनाव 72.9 प्रतिशत दर्ज किया गया.

वार्ड संख्या- 1 – 1149 मतदान 890
वार्ड संख्या- 2 – 891 मतदान 753
वार्ड संख्या- 3 – 1324 मतदान 943
वार्ड संख्या- 4 – 1092 मतदान 936
वार्ड संख्या- 5 – 917 मतदान 690
वार्ड संख्या- 6 – 837 मतदान 586
वार्ड संख्या- 7 – 887 मतदान 572
वार्ड संख्या- 8 – 956 मतदान 631
वार्ड संख्या- 9 – 1583 मतदान 1191
वार्ड संख्या- 10 – 1126 मतदान 731
वार्ड संख्या- 11 – 1058 मतदान 763
वार्ड संख्या- 12 – 767 मतदान 493

