Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा: 2 मार्च को 10वीं बार सजेगा सामूहिक गणविवाह का महायज्ञ: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोड़ा के शाखा मैदान में आगामी 2 मार्च को आयोजित होने वाले सामूहिक गणविवाह समारोहो की तैयारी को लेकर कार्यक्रम के संयोजक भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई. इस बार लगभग 15,000 लोगों को निमंत्रण दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन के सहभागी बन सकें. कार्यक्रम का आयोजन बहरागोड़ा के शाखा मैदान में किया जाएगा, जबकि बारात बहरागोड़ा निगमानंद आश्रम से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकलेगी. इस अवसर पर आशिर्वाद कार्यक्रम के संयोजक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि सामूहिक गणविवाह समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संबल का कार्य करता है. यह आयोजन केवल विवाह संस्कार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सेवा और संस्कारों के संरक्षण का महायज्ञ है. पिछले नौ वर्षों से जनता के सहयोग से यह आयोजन निरंतर सफल होता आया है और इस बार भी इसे और भव्य बनाने का संकल्प लिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि समाज के सभी वर्गों की भागीदारी इस आयोजन को विशेष बनाती है. हमारा उद्देश्य है कि कोई भी बेटी आर्थिक अभाव के कारण विवाह से वंचित न रहे. समाज मिलकर जब आगे आता है, तो सकारात्मक परिवर्तन निश्चित होता है. डॉ गोस्वामी ने कहा कि सामूहिक गणविवाह समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संबल का कार्य करता है. यह आयोजन केवल विवाह संस्कार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सेवा और संस्कारों के संरक्षण का महायज्ञ है. पिछले नौ वर्षों से जनता के सहयोग से यह आयोजन निरंतर सफल होता आया है और इस बार भी इसे और भव्य बनाने का संकल्प लिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि समाज के सभी वर्गों की भागीदारी इस आयोजन को विशेष बनाती है. कार्यक्रम का संचालन राजकुमार कर ने किया.

Advertisements

इस मौके पर रंजीत बाला, देबदत्त साव, सुमन कल्याण मंडल, श्रीवत्स घोष, मनोज गिरी, अर्धेन्दु प्रहराज, देबशीष दास, देब प्रसाद दे, पार्थो सारठी पत्तनायक, लालबाबू साव, अर्चना दास, डोली मुर्मू, मंजुला पलाई, उत्पल पैरा, मिहिर दलाई, अपूर्व सुंदर दास, कमल कांत सिंह, ब्रजेश मिश्रा, स्वरूप पानीग्राही, चंदन सीट, ओमप्रकाश पलाई, पंकज मैटी, आनंदा साव, प्रदीप मिश्रा, सुभाष पात्र, सुनील पैरा, गोपाल साव, देबदत्त घोष, पिंटू मोहंती, असू मैती, शकुंतला महतो, देबी प्रसाद दुबे, प्रीतिका महापत्र, मानिक राय, गौरंगा साव, अशोक पैरा, शिव शंकर पैरा, दिबाकार शर्मा, कमल कांत बेरा, मनोज पाल, कालीपद घोष, तरुण बेरा, भाबोरंजन महतो, नारण मांडी आदि उपस्थित थे.

You missed