Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने दी पुराने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को बिदाई ओर नया का किया स्वागत

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड सभागार में शनिवार को एक समारोह आयोजित कर स्थानांतरित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई और नये आपूर्ति पदाधिकारी विनोद कुमार तुबिद का स्वागत किया गया. इस दौरान फेयर प्राइस दुकानदारों की ओर से दोनों पदाधिकारियों को फूल माला पहना कर और गुलदस्ते देकर सम्मानित किया गया. इस समारोह की अध्यक्षता अंचल अधिकारी नवीन पूर्ति ने की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फेयर प्राइस दुकानदार मौजूद थे.

इस मौके पर फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप महतो, सचिव दिलीप राणा, महिला समूह की अध्यक्ष हीरामनी हांसदा, मलय कुमार मोहंती, हरिशंकर महतो, रंजीत कुमार दास, राशिद खान, पंचानन महतो, विश्वनाथ मल्लिक, मदन महतो आदि उपस्थित थे.

You missed