
मुसाबनी : पाटकीता गांव में हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक पहुंचे, ग्रामीणों ने किया स्वागत
दिवाकर… ✍️

मुसाबनी:- झारखंड के मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक ने शुक्रवार देर शाम को दौरा किया। गांव वासियों ने परंपरागत तरीके से उनका अभिनंदन किया।
जब हाई कोर्ट के उच्च न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक के गांव में पहुंचते ही वहां के लोगों मे उत्साह दिखाई दी। ग्रामीणों ने अपनी समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन ग्राम के मुखिया पोरमा बानरा ने किया, जिन्होंने सभी उपस्थित पदाधिकारियों और अतिथियों का परिचय कराया। इसके पश्चात न्यायमूर्ति सोनाक ने ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों का हाल-चाल जानकर उनके जीवन स्तर को समझने का प्रयास किया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, मुसाबनी प्रखंड के अंचल अधिकारी, जेएसपीएल के बीपीएम सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। महिला समूहों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान फकिर भुमिज, टोला प्रधान सुखलाल टुडू, वार्ड सदस्य सूरजमुनी भुमिज, दिनेश डोन्डा, लक्ष्मण भुमिज, साधुचरण हेंम्ब्रम, राम मुर्मू, जयराम डोन्डा, साहबराम भुमिज, विष्णु हासदा, बिसु भुमिज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
न्यायमूर्ति सोनाक का यह दौरा ग्रामीणों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ। इससे न केवल प्रशासन और जनता के बीच संवाद मजबूत हुआ, बल्कि क्षेत्र के विकास के लिए नई उम्मीदें भी जगी हैं।
