Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: बड़ामचाटी में आयोजित लीलाकीर्तन में झामुमो युवा नेता कृति सुंदर महतो हुआ शामिल

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखण्ड अंतर्गत बर्डीकानपुर पंचायत के बड़ामचाटी गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम के अंतिम दिन लीला कीर्तन में झामुमो युवा नेता कृति सुंदर महतो शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र के सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए कामना की. कार्यक्रम के दौरान हरिनाम संकीर्तन में स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा.

Advertisements

झामुमो नेता ने कहा इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है, बल्कि समाज में एकजुटता भी मजबूत होती है. साथ ही ग्रामीणों से संवाद भी किया और सामाजिक एकता तथा आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया.

You missed