
घाटशिला : संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पूर्व सैनिक/अर्धसैनिक सेवा परिषद ने मनाया।
भारत के संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की 135वां जयंती आज पुरे देश में जहां बड़े ही सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया गया । इस अवसर पर घाटशिला के पूर्व सैनिक/अर्धसैनिक सेवा परिषद ने भी कार्यक्रम आयोजित किया।


डॉ भीम राव अंबेडकर की 135 जन्मशताब्दी के अवसर पर मौभंडार अम्बेडकर चौक में मौजूद उनकी आदम कद प्रतिमा पर घाटशिला के पूर्व सैनिक/अर्धसैनिक सेवा परिषद घाटशिला के द्वारा माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर परिषद् कू सदस्यों के द्वारा राष्ट्रगीत गाया गया और जयकारा के साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़ा गया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शौर्य चक्र से सम्मानित वारंट ऑफिसर मो जावेद, कैप्टन धनों टुडू, सेना मेडल से सम्मानित हवालदार रघुनाथ हांसदा, पांसस विजय कुमार पाण्डेय,सूबेदार मेजर लुगु बास्के, नायब सूबेदार सुशील मुर्मू, हवलदार मनोहर समद, पांचू राम मुर्मू, सुरेश बास्के, पुताई मुर्मू, ASI भांजो बारी, रतन मुर्मू, अशोक महाकुद,पेटी ऑफिसर गौरांग पातर, हीसि टुडू, सुशीला बास्कें, पूनम कूदादा, सक्रो मुर्मू, पानो टुडू, फूलमती बारी, रश्मिता घोष, रंजीत दत्ता, मंटू मुखी, मदन दलाई मुख्य रूप से शामिल थें।
