
चाकुलिया: भाजपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी चन्दना मुर्मू के समर्थन में पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने चलाया डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी चन्दना मुर्मू की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता दुलाल भुईयां ने नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की, उनसे आशीर्वाद एवं समर्थन की अपील की तथा भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी दी.



जनसंपर्क अभियान के दौरान श्री भुईयां ने कहा कि चन्दना मुर्मू एक सक्रिय, सरल और जनहितैषी प्रत्याशी हैं, जो नगर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता स्वच्छ, सुन्दर और विकसित नगर का निर्माण करना है, जिसके लिए एक सक्षम नेतृत्व का चयन आवश्यक है. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे चन्दना मुर्मू को भारी मतों से विजयी बनाकर नगर के विकास की गति को तेज करें.


