Advertisements
Spread the love

 

पोटका के सोनागड़ा गांव में पारंपरिक नेताओं का दो दिवसीय क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन

Advertisements

 

 

पोटका संवाददाता -अभिजीत सेन

 

पोटका के तेंतलापोड़ा पंचायत अंतर्गत सुदूरवर्ती गांव सोनागाड़ा में पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी एवं ग्राम सभा सोनागाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय पारंपरिक नेताओं का क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में पारंपरिक नेताओं की पहचान एवं उसकी दायित्व पर चर्चा करते हुए 20 जनवरी 2026 को जो पेशा नियमावली सरकार ने पारित किया है उस पर बारीकी से अध्ययन भी किया गया। तत्पश्चात ग्राम सभा को दिया गया प्रोदत्व अधिकार पर सौभागीओ के द्वारा सामूहिक चर्चा के दरमियान निकलकर आया, ग्राम सभा एवं ग्राम सभा को सशक्त कर प्रदत्त अधिकारों को बहाल करने पर जोर देना होगा। दूसरे दिन 19 फरवरी को वन एवं पर्यावरण पर विचार हुआ कि वन एवं पर्यावरण का संरक्षण करना है। जंगल संरक्षण में जंगल में लगने वाली सामूहिक रूप से आग को रोकना क्योंकि वन अधिकार कानून में ग्राम सभा को सर्वोपरि माना है। वन कटाई से लेकर वन पर संभावित खुदाई से सचेत रहना होगा। ग्राम सभा के माध्यम से इसको पहारा दारी और संरक्षण पर ज्यादा ध्यान देना होगा, ताकि वन पर्यावरण संतुलन बना रहे।ईस दो दिवसीय कार्यशाला में पर्यावरण चेतना केंद्र के निर्देशक सिद्धेश्वर सरदार, ग्राम प्रधान अजीम सरदार, उप मुखिया प्रमिला सरदार, प्रधान मियालाल भुमिज, लेविंग भूमिज, शिवचरण हांसदा, हरीश भूमिज, मोहन माझी, गोपाल किस्कु, जावा टुडू, प्रियंका मुंडा ,आनंद सरदार, अनिता कुमारी गौरी, सरदार ,लक्ष्मी सिंह, अर्जुन सरदार, सुरेश सरदार, लखींद्रर सरदार, रीला सरदार, अजीत सरदार, सुखलाल सरदार, रामेश्वर सरदार ,रविंद्र नाथ सरदार, मतेश्वर सरदार, घासीराम मुंडा आदि उपस्थित रहे।