
चाकुलिया: पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने चलने फिरने में असमर्थ आशीष खेरवाल को वॉकर देकर की मदद

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित नामोंपाड़ा निवासी आशीष खेरवाल को पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने बुधवार को वॉकर देकर मदद किया. ज्ञात हो की आशीष खेरवाल ओर सूरज बेरा बीते कुछ माह पूर्व प्रचार वाहन से घायल हो गया था. इस घटना के बाद से वह चलने फिरने में असर्थ था. इसकी सूचना मिलने पर पूर्व विधायक ने आशीष को वॉकर देकर मदद किया. साथ ही पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी सूरज बेरा के साथ मुलाकात कर सूरज के स्वास्थ्य का हालचाल जाना.


इसके उपरांत पूर्व विधायक ने डॉ एसी झा के क्लीनिक में इलाजरत लतीफ अंसारी से मुलाकात कर हालचाल जाना और डॉ झा से मुलाकात कर बेहतर इलाज की बात कही. इस मौके पर योगेंद्र सिंह, भरत पात्र, संजय सिंह, पूर्णिमा बेरा (मिनी), बबलू गिरी, मोहम्मद इंजमाम, गंगा नारायण दास, असगर खान, कमल लोचन बेरा, जगदीश महाली, सहदेव गोप, मोहम्मद केसर आदि उपाथित थे.

