
चाकुलिया: भाजपा कार्यालय में मनाया स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं ने किया पार्टी के ध्वज को नमन
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चाकुलिया स्थित भाजपा कार्यालय में एक सादगीपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी के ध्वज को नमन करते हुए सेवा, संगठन और अंत्योदय के सिद्धांतों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन के रूप में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. स्थापना दिवस का यह अवसर कार्यकर्ताओं को संगठन के मूल विचारों और आदर्शों को पुनः स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है.
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और सशक्त बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष पार्थ महतो, शतदल महतो, साधन मल्लिक, चंदन महतो, मनोरंजन महतो, शेखर बेरा, शंकर नाथ, भुवन महतो, जय दास, गौर महतो, बनमाली दास आदि उपस्थित थे.

