Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: स्वामी विवेकानंद आईटीआई कॉलेज के 60 विद्यार्थी ऑन द जॉब ट्रेनिंग के लिए ट्रेन से कोलकाता के लिए हुए रवाना

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित स्वामी विवेकानंद आईटीआई कॉलेज द्वारा फिर से एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए, फीटर, इलेट्रिशियन और वेल्डर ट्रेड से कुल 60 विद्यार्थियों को ऑन द जॉब ट्रेनिंग के लिए कोलकाता के प्रतिष्ठित कम्पनी L&T में ट्रेनिंग हेतु भेजा गया. इस ट्रेनिंग कि अवधि दो माह होगा और ट्रेनिंग का सम्पूर्ण खर्च कम्पनी वहन करेगी, जिसमें आने-जाने के टिकट से लेकर, रहने के लिए आवास और तीन समय का खाना शामिल है. साथ ही ट्रेनिंग पूरा होने के पश्चात् सभी विद्यार्थियों को ओजेटी का सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा. ज्ञात हो कि पिछले दिनों संस्थान के प्राचार्य तरुण कुमार मोहंती तथा संस्थान के प्रशिक्षक स्वयं चाकुलिया रेलवे स्टेशन पहुंचकर सभी विद्यार्थियों के सकुशल यात्रा की कामना करते ट्रेनिंग के लिए रवाना किया गया. साथ ही हुए प्रत्येक विद्यार्थि को पानी का बोतल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को अपना आशिर्वचन के साथ ट्रेनिंग के लिए रवाना किया. इस दौरान प्राचार्य नें कहा हमारा संस्थान हमेशा से ही सिलेबश के अनुरूप ही प्रशिक्षण देते आए है और यह (ऑन द जॉब ट्रेनिंग) भी उसी का एक पार्ट है. इस मौके पर संस्थान के प्रशिक्षक पिजुस कुमार पात्र, संजीत राउत, मनोज कुमार बेरा, कुलदीप उरांव, बसन्त कुमार महतो, राजन पाल, राजू महतो, शुक्ला मोहन्ती, नृपेन्द्र महतो आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed