Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: बुड़ामारा- चाकुलिया रेल परियोजना के तहत रेल लाइन निर्माण हेतु आमलागोड़ा गांव में आयोजित हुआ ग्राम सभा

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
दक्षिण – पूर्व रेलवे के खड़गपुर डीविजन अन्तर्गत बुड़ामारा- चाकुलिया रेल परियोजना की रेल लाइन निर्माण के लिए लोधाशोली पंचायत के आमलागोड़ा गांव में ग्राम प्रधान अरुण बारिक के अध्यक्षता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में ग्राम सभा आयोजित हुई. इस ग्राम सभा में ग्रामीण, रेलवे की प्रतिनिधि एवं आंचल निरीक्षक उपस्थित थे. इस दौरान ग्राम सभा में ग्रामीण द्वारा रेलवे स्टेशन बनाने की मांग की गई. ग्रामीणों ने चर्चा के दौरान कहा कि आमलागोड़ा, निमडीहा एवं सिंदुरगौरी मौजा में दो रेल लाइन जुड़ेंगी, जहां तीनों गांव के अलावा राजबांध, कुलसीमुंग, देवशोल, दिघी, चौटिया एवं पश्चिम बंगाल के बाघाकोदर, गोईदो, चांदुवा,आस-पास के गांव की ग्रामीणों को रेल यातायात सुविधा उपलब्ध हो सकेगा. इसके आलावे रेल याड भी बनाया जाय, लोडिंग -अनलोडिंग होने से रोजगार का अवसर मिलेगा. आमलागोड़ा सटे नगर पंचायत क्षेत्र की दर से जमीन की मुआवजा एवं क्षतिपूर्ति का भुगतान हो, मवेशियों एवं खेत आने- जाने के लिए रास्ता रखा जाय आदि प्रस्ताव पारित किया गया.

Advertisements

इस मौके पर वार्ड सदस्य प्रकाश महाकुड़, झंडु महाकुड़, छापा हांसदा, पूर्व वार्ड सदस्य रसिकलाल बारिक, कमल लोचन बेरा, जगन्नाथ बारिक, मोहन बारिक, कुंडू हेम्ब्रम, हर प्रसाद मुर्मू, रसानंद बेरा, राहुल बारिक कृष्ण मुर्मू, रविकांत बारिक आदि उपस्थित थे.

You missed