Spread the love

चाकुलिया: स्वास्थ्य कर्मियों ने डेंगू को लेकर चलाया जागरूकता अभियान, कंटेनरों में जमा बारिश का पानी को किया नष्ट

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार मुर्मू के निर्देश पर शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने सरदार पाड़ा में डेंगू को लेकर डोर टू डोर जन जागरूकता अभियान चलाया. इस अभियान में एमपीडब्ल्यू विकास गिरि, राजेन्द्र नाथ महतो, कलोल गिरि, तरित कुमार और सहिया मौसमी मल्लिक शामिल थे.

Advertisements
Advertisements

इस दौरान टीम ने घर-घर जाकर डेंगू से बचाव की जानकारी दी. कंटेनरों में जमा बारिश का पानी नष्ट किया गया. लोगों को बताया गया कि जमा पानी में मच्छर पनपते हैं, जिससे डेंगू फैलता है. साथ ही डेंगू से संबंधित जानकारी भी दी गई.