Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: राजाबासा जंगल में परंपरागत हथियारों से लैस सैकड़ों सेंदरा वीरों को वन विभाग ने रोककर वापस भिजवाया

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया वन क्षेत्र के कालियाम पंचायत स्थित राजाबासा साल जंगल में बुधवार को वन्य प्राणियों का सेंदरा करने के लिए घुसे परंपरागत हथियारों से लैस सैकड़ों सेंदरा वीरों को वन विभाग की टीम ने रोक दिया. सेंदरा वीरों को वन विभाग के कर्मचारियों ने वन्य प्राणियों का शिकार नहीं करने के लिए समझाया और वापस भेज दिया. जानकारी के अनुसार इस जंगल में परंपरा के मुताबिक सेंदरा वीर सेंदरा करने लिए जाते हैं.

 

इस दौरान वन्य प्राणियों का शिकार नहीं करने के लिए वन विभाग ने विगत मंगलवार को माइक से गांवों में प्रचार प्रसार किया था. इसके बावजूद बुधवार सुबह में ही तीर धनुष और अन्य पारंपरिक हथियार लेकर विभिन्न गांवों से राजाबासा जंगल में सेंदरा करने के लिए सेंदरा वीर पहुंच गए थे. इधर, वन विभाग की टीम सुबह ही राजाबासा जंगल पहुंच गई थी और सेंदरा वीरों को जंगल में सेंदरा करने से रोक दिया. वन्य प्राणियों का सेंदरा नहीं करने के लिए ग्रामीणों को समझाया. इसके कारण ग्रामीण जंगल में प्रवेश नहीं कर पाए और अपने घर लौट गए.

इस मौके पर फॉरेस्टर कल्याण महतो, बिप्लब कुमार, भादूराम सोरेन, अमितसेन महतो, शुकलाल टुडू समेत अन्य क्यूआरटी के सदस्य शामिल थे.

You missed