Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने आनंदलोक अस्पताल फीता काटकर किया उद्घाटन, दोबारा खुलने से लोगों की जगी उम्मीद

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित आनंदलोक अस्पताल बुधवार को दोबारा खोला गया. इसके उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विधायक समीर मोहंती ने फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया. इस अस्पताल को आनंदलोक चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाया जाएगा. इसकी देखरेखा स्वर्गीय देवकुमार सराफ की बेटी संजुक्ता झांझरी करेगी.

Advertisements

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने सबसे पहले बांग्ला नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा की आज के इस शुभ दिन के अवसर पर इस अस्पताल को पुनर्जीवित करने का काम किया है. उसके लिए स्वर्गीय देवकुमार सराफ को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया. उन्होंने बताया कि एक हॉस्पिटल चालू करना अच्छी सोच को लेकर आशा एवं उम्मीद के साथ इसे शुरू करने का काम किया है. ये पूर्व में भी खुला था लेकिन संसाधन की कमी के कारण नहीं चल पाया था. एक बेहतर सोच के साथ चिकित्सा का माहौल नहीं बन पाया था. इस दौरान विधायक ने उपस्थित लोगों से इसका प्रचार प्रसार करने का आग्रह किया ताकि लोगों को इलाज के लिए दूसरे राज्य जाना न पड़े. विधायक ने कहा कि चाकुलिया के लोग आज भी बेहतर चिकित्सा से वंचित हैं. यहां बेहतर अस्पताल नहीं होने से ग्रामीणों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता था. अब आनंदलोक के दोबारा खुल जाने से क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं रहेगी.

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, नगर अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, वार्ड पार्षद मौसमी मल्लिक, डॉ एस एन दास महापात्र, डॉ धनंजय गोराई, डॉ बिकास साव, डॉ मौमीता सिंह, डॉ शुभेंद्र दे, डॉ टीएन पाल, डॉ मानिक जेना, बुबाई दास, टुलू साव, सुजीत दास, गाबला दत्ता, अजीत गोप, भरत दास, तापस दास, विशाल बारीक, राहुल महतो, बबलू बेरा आदि उपस्थित थे.

You missed