Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा को लेकर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने जगह जगह की वाहन पार्किंग की व्यवस्था

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के चालूनिया पंचायत अन्तर्गत जयनगर में कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा को लेकर पूजा कमेटी द्वारा तैयारियां जोर शोर से की जा रही है. इस दौरान थाना प्रभारी संतोष कुमार ने समाजसेवी और कमेटी के सदस्यों के साथ जगह जगह पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई. पुलिस पदाधिकारी ने जेसीबी मशीन बुलवाकर कई स्थानों पर साफ सफाई करवाया है ताकि वाहनों को रखा जा सके और पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो. इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पूजा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन हर चौक चौराहे पर तैनात रहेंगे, ताकि कही भी श्रद्धालुओं को आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो और शांति पूर्वक लोग पूजा अर्चना कर पाएं इसको लेकर सभी पदाधिकारी पूरी तरह से सजग रहेंगे. ज्ञात हो कि कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा करने के लिए झारखंड, बंगाल और ओडिशा से हजारों श्रद्धालु विभिन्न वाहनों पर सवार होकर पूजा करने पहुंचते हैं.

Advertisements

You missed