Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जमशेदपुर लायन्स क्लब से डॉ मंजू रानी सिंह, करीम सिटी कॉलेज से डॉ नेहा तिवारी, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अनिता सिन्हा, एस्पर आर्गेनाइजेशन डॉ निवेदिता कर, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यकर्ता लायन्स क्लब पूर्बी घोष तथा नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष चाकुलिया सोमवारी सोरेन, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक श्याम शर्मा शामिल थे. इस अवसर पर सर्वप्रथम भारतीय परंपरा को अभिव्यक्त करनेवाली रीति के अनुसार टीका-अक्षत लगाकर अतिथियों का स्वागत किया गया एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. तत्पश्चात प्रभारी प्राचार्य राम नाथ सिंह के द्वारा अतिथियों का स्वागत उद्बोधन किया गया एवं सभी आगंतुक अतिथियों को पुष्पगुच्छ, शाॅल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

Advertisements

 

इसके बाद अतिथियों ने वक्तव्य दिया जिसमें उन्होंने महिला आयाम के विभिन्न संदर्भों को बताया एवं साहस, शील, कर्तव्य एवं उर्जान्वित रहने की बात की. इस कार्यक्रम में प्रत्येक प्रखण्ड से वैसी 10 शिक्षिकाओं ने भाग लिया जो अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं हैं. सभी शिक्षिकाओं को भी मोमेंटो एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में कुछ शिक्षिकाओं ने भी अपनी बात रखी.

इस अवसर पर संकाय सदस्य विक्टर विजय समद, जूथिका भगत, अंकिता चंपा मुर्मू और डॉ रजनी रंजन ने भी अपना विचार प्रस्तुत किया. इस कार्यक्रम का संचालन विजय विक्टर समद और डॉ रजनी रंजन ने किया.

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित