Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: स्वामी विवेकानन्द आईटीआई कॉलेज में मनाया गया इंटरनेशनल योगा दिवस

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित स्वामी विवेकानन्द आईटीआई कॉलेज में इंटरनेशनल योगा दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कॉलेज के सभी प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थियों ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत शिक्षक राम स्वरूप यादव के निर्देशानुसार योगा किया गया.

Advertisements

उन्होंने सभी से योग के महत्व के बारे बताते हुए प्रतिदिन कम से कम एक घंटे योग करने की अपील की. उन्होंने कहा प्रतिदिन योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है तथा मन मस्तिष्क तेज रहता है. बुद्धि का विकास होता है और आलस दूर होता है. इसलिए प्रतिदिन सभी को योग करना चाहिए. इस मौके पर संस्थान के प्राचार्य तरुण कुमार मोहंती, प्रशिक्षक पियूष पात्र, संजीत राउत, शुक्ला मोहंती, नृपेंद्र महतो, कुलदीप उरांव आदि उपस्थित थे.

You missed