Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: नगर पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने शराब माफियाओं के अवैध शराब निर्माण के दो बड़े अड्डों को किया ध्वस्त

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने हेतु रविवार को मौराबांधी गांव में पुलिस ने अवैध शराब के ठिकानों पर छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने सशस्त्र बलों के सहयोग से चलाए गए इस छापेमारी अभियान में पुलिस ने शराब माफियाओं के अवैध शराब निर्माण के दो बड़े अड्डों को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान घटनास्थल पर लगभग 350 किलोग्राम जावा महुआ, शराब बनाने के उपकरण और करीब 15 लीटर तैयार देसी शराब बरामद की गई. इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने बरामद जावा महुआ और भट्ठियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया. इस पूरी कार्रवाई के संबंध में उत्पाद विभाग को आधिकारिक सूचना दे दी गई है ताकि संबंधित दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके.

Advertisements

You missed