Spread the love

चाकुलिया: शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रीनिवास रामानुजन जन्म जयंती में आयोजित हुई गणित क्विज

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रीनिवास रामानुजन जन्म जयंती के अवसर पर गणित क्विज आयोजित की गई. क्विज की शुरुआत प्रधानाचार्य कमलकांत प्रमाणिक ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान कक्षा 2 से कक्षा 9 तक के बीच गणित क्विज आयोजित की गई. कक्षा 2 से लेकर 5 तक में प्रथम स्थान पर रीमा ग्रुप, द्वितीय स्थान पर पाखी ग्रुप और तृतीय स्थान पर स्नेहाशीष ग्रुप रहे. वहीं कक्षा 6 से लेकर 9 तक में प्रथम स्थान पर दिया ग्रुप, द्वितीय स्थान पर बेबी बेरा ग्रुप और तृतीय स्थान पर संदीप ग्रुप रहे. इस दरमियान सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.

Advertisements
Advertisements

प्रधानाचार्य कमलकांत प्रामाणिक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 और मृत्यु 26 अप्रैल 1920 को हुआ था. वे एक महान भारतीय गणितज्ञ थे, जिन्होंने बिना औपचारिक प्रशिक्षण के संख्या सिद्धांत और अनंत श्रृंखलाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया. वे विलक्षण प्रतिभा के धनी थे, जिन्होंने अपने जीवनकाल में 3,884 प्रमेयों का संकलन किया और बाद में जी एच हार्डी के निमंत्रण पर कैम्ब्रिज गए. जहाँ उन्होंने रॉयल सोसाइटी के फेलो चुने गए और भारत को गौरव दिलाया. उनके जन्मदिन पर भारत में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि हमें भी इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए.

You missed