Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: खोड़ीपाहाड़ी पहाड़ पूजा 12 को, मेला का भी होगा आयोजन, इसकी तैयारी में 12 मौजा के जुटे ग्रामीण

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के जुगीतोपा पंचायत क्षेत्र में स्थित विख्यात खोड़ीपाहाड़ी पहाड़ पूजा 12 जुलाई शनिवार को होगी. इस पहाड़ पूजा का आयोजन खोड़ीपाहाड़ी संस्कृति रक्षा समिति 12 मौजा के तत्वावधान में की जाएगी. इसमें सोनाहारा, रेंगड़पाहाड़ी, सालुआडीह, कदमाशोली, बढ़शोल, कालिदासपूर, मालकुंडी, सिजबड़िया, भालूकापाहाड़ी, हतियाशोली, आमलागोड़ा, लुआग्राम के अलावा झारखंड, बंगाल और उड़ीषा के हजारों श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ती है. इस वर्ष पहाड़ पूजा के प्रथम दिन यानी 12 जुलाई शनिवार के दिन सुबह से पूजा प्रारंभ की जाएगी. इसी दिन से मेला शुरूआत हो जाएगा तथा दूसरे दिन 13 जुलाई रविवार को खोड़ीपाहाड़ी बुरू बोंगा पाता नाच प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा.

Advertisements

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य पूजारी मिहिर सरदार- कमिटि में अध्यक्ष रूपचांद हाँसदा, उपाध्यक्ष में हरेन माहाली व राजेश्वर महतो, सचिव बैद्यनाथ माहाली, सह सचिव राजेन सोरेन व बासुदेव महतो, कोषाध्यक्ष अमर हाँसदा, सह कोषाध्यक्ष शशांक महतो व धर्म दास हाँसदा, सदस्य मंडली में पूर्ण चंद्र हाँसदा, रूद्र प्रताप महतो, असित कुमार करुणामय, हरिपद मंडल, अर्जुन गोप, संजय राणा, कृष्ण माहाली, लोहो हाँसदा, रतन गोप, मानिक हेम्ब्रम, भानू माहाली, डमन महतो, गोराचांद सोरेन, तपन टुडू, दुलाल चंद्र महतो, असित गोप, दशरथ माहाली, कान्हाईलाल बास्के, सुनिल सोरेन आदि जुटे हुए है.

You missed