Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: बंगाल की सीमा से सटे बांकशोल और पाकुड़िया गांव में विगत रात्रि एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया, हाथी ने गांव में किया भारी नुकसान

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत स्थित पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे बांकशोल और पाकुड़िया गांव में विगत रात्रि एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. इसके कारण इस पंचायत के गांवों में दहशत का माहौल है. इस दौरान हाथी ने बांकशोल गांव में किसान मदन मुर्मू को भारी नुकसान पहुंचाया है. बांकशोल में हाथी ने मदन मुर्मू के घर में रखे करीब तीन क्विंटल धान को खाकर और छींटकर बर्बाद कर दिया है. हाथी ने उनके घर के आंगन में स्थापित समरसेबल को तोड़ दिया. घर के बर्तनों को क्षतिग्रस्त कर दिया.

Advertisements

उसके बाद हाथी ने उनके बागान में लगी केले और लौकी की फसल को तहस नहस कर दिया. हाथी बांकशोल में उत्पात मचाने के बाद पाकुड़िया गांव के चिकित्सक डॉ सुभाष महतो के घर में रखे सलाइन बोतल को पी गया और पैरों तले रौंदकर बर्बाद कर दिया.

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?