
चाकुलिया: मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, जंगलों में पेड़ों की कटाई रोकने एवं पौधे लगाने दिया संदेश
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
पर्यावरण दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा द्वारा विश्व वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया. यह कार्यक्रम चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित मनोहर लाल+2 उच्च विद्यालय परिसर में किया. इस दौरान वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत सभी विद्यार्थियों एवं गणमान्यों के बीच शाखा अध्यक्ष ने पर्यावरण जागरूकता, स्वच्छता अभियान, ग्रीन सेल्फी, जंगलों में पेड़ों की कटाई रोकने एवं अधिकाधिक पौधे लगाने आदि का संदेश दिया. मारवाड़ी युवा मंच के उद्देश्य “स्वस्थ पर्यावरण – स्वस्थ नागरिक – स्वस्थ जीवन” की बातों को जन जन तक पहुंचाया. इसके उपरांत शिक्षक, बच्चों एवं युवा मंच के सदस्यों द्वारा कुल 7 पेड़ लगाए गए, जिसमें मुख्यत आम, जामुन, इमली, कटहल, अशोक, सागवान इत्यादि पेड़ शामिल है. इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा ने बताया कि उनका विभिन्न स्थानों पर 101 पौधा लगाने का लक्ष्य है. साथ ही साथ लगाए गए पेड़ों के रखरखाव के लिए सदस्यों द्वारा अभियान चलाया जाता रहेगा.


इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र महतो तथा शिक्षकगण राजीव लोचन भुई, उमाशंकर पाल, शंकर कुमार महतो, प्रसाद मन्ना, जूही कुमारी, अंजू कुमारी, सायंती पालित, नेहरा खलखो कुमारी, सुभाषीस पाल, अमित दत्त, बहादुर हांसदा, सुराई हांसदा, राकेश रजक दिनेश कुमार, आशीष कुमार गुप्ता, रश्मि सिंह, मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा के अध्यक्ष विवेकानन्द लोधा, कोषाध्यक्ष अमितेष रुँगटा, संयुक्त सचिव सुमित शर्मा, विक्रम लोधा, सलाहकार विवेक लोधा कार्यकारिणी सदस्य मोहित लोधा, अमर लोधा, अनीश अग्रवाल, चिन्मय शर्मा, भार्गव लोधा आदि उपस्थिति थे.

