Advertisements
Spread the love

अनगड़ा में शहादत दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन, वीर सपूत को दी गई श्रद्धांजलि

Advertisements

राँची । अनगड़ा प्रखंड के मासू, मंझिलाटोली गांव में बुधवार को शहीद लांस नायक राजकुमार महतो का 21वां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए।

समारोह की शुरुआत शहीद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, रणधीर चौधरी, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, मुखिया कविता देवी समेत अन्य अतिथियों ने शहीद को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान शहीद की मां देवमंती देवी, पत्नी जयप्रभा महतो और पुत्र मनीष महतो को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। दौड़ में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विजेता धावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और उनका मनोबल बढ़ाया गया।

शहीद दिवस का यह आयोजन न सिर्फ उनकी वीरता को श्रद्धांजलि था, बल्कि युवाओं को देशसेवा की प्रेरणा देने वाला अवसर भी बना।