
चाकुलिया: सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी मंदिर में मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ सामूहिक बाल रुद्राभिषेक
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी मंदिर में शनिवार को सावन माह के अवसर पर सामूहिक बाल रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका आयोजन मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में श्रद्धा, भक्ति और बच्चों की आध्यात्मिक शिक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया. इस अवसर पर वत्सल रुंगटा, दर्श अग्रवाल, हर्षुल रुंगटा, पार्थ रुंगटा, आरोही अग्रवाल, अद्विक अग्रवाल, जीविशा लोधा, दिशा अग्रवाल, आरव बजाज लोधा, अभिराज रुंगटा, अभिनव शर्मा, अनय लोधा, अनाया यादव, विराज शर्मा, यज्ञेन लोधा कुल 15 बच्चों ने विधिपूर्वक भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया. पूजन के दौरान बच्चे पारंपरिक पोशाक में मंदिर परिसर में मौजूद रहे और उनके साथ उनके माता-पिता व परिवारजन भी शामिल रहे. इस दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया. पुजारी शुभम तिवारी ने मंत्रोच्चारण और पूजन प्रक्रिया के माध्यम से बच्चों को रुद्राभिषेक का महत्व को बताया.


इस मौके पर मारवाड़ी महिला समिति की मंजू अग्रवाल, सुनीता रुंगटा, पूजा अग्रवाल, रीता लोधा, संगीत भारतीय, राजश्री रुंगटा, मुस्कान रुंगटा, शारदा लोधा, सरोज रुंगटा, वीणा रुंगटा, नीता झुनझुनवाला, मधु झुनझुनवाला, उमा लोधा, विनय रुंगटा, नीतू रुंगटा, बबीता रूंगटा, निशा पसारी, पूजा रूंगटा, विनीत अग्रवाल, प्रशांत रूंगटा आदि उपस्थित थे.
Related posts:

