Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने रूपषकुंडी लैंपस का फीता काटकर किया विधिवत उद्घाटन

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत अंतर्गत रूपषकुंडी में रविवार को विधायक समीर मोहंती ने लैंपस का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया. इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने कहा कि लैंपस के माध्यम से किसानों और ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएँ सुलभ होंगी, जिससे क्षेत्र की सहकारी व्यवस्था को मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि ग्रामीण विकास एवं किसान हित सरकार और जनप्रतिनिधियों की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस दिशा में निरंतर कार्य किया जाता रहेगा.

Advertisements

You missed