Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने बिजली समस्या की समाधान को लेकर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता के साथ की बैठक

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित विधायक कार्यालय में विधायक समीर मोहंती ने बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए उत्पन्न हो रही बिजली समस्या की समाधान को लेकर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं विभिन्न इलाकों में विद्युत से सबंधित कार्य कर रही एजेंसियों के साथ बैठक की. इस दौरान बैठक में सर्वप्रथम एजेंसियों को निर्देशित किया कि अविलंब 11000 के वैसे सभी तार जिसमें अभी तक केवल तार नहीं लगे हैं उन्हें अविलंब बदलने की जरूरत है. जरूरत के मद्देनजर लोड के हिसाब से ट्रांसफार्मर लगाने और जले हुए ट्रांसफार्मर को 24 घंटे के भीतर बदलने का विधायक समीर मोहंती ने विभाग को आदेश दिया. विधायक ने कहा कि इस पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बर्दास्त की जाएगी. ट्रांसफार्मर जलने के ज्यादा से ज्यादा 48 घंटे तक इंतजार किया जा सकता है. साथ ही सभी लाईन मेन विभागीय कर्मचारी के व्यवहार में सुधार लाने की हिदायत विधायक ने दी. उन्होंने कहा कि किसी भी उपभोक्ता से विभाग के पदाधिकारी या कर्मचारी द्वारा गलत व्यवहार करने पर वैसे कर्मचारी और पदाधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें. साथ ही विभाग के कुछ कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे उपभोक्ताओं से अवैध वसूली पर भी रोक लगाने एवं उन पर कार्रवाई करने का विधायक ने सहायक अभियंता को आदेश दिया. इस मौके पर प्रखण्ड प्रमुख धनंजय करुणामय, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष शिवचरण हाँसदा, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मांडी, विधायक के निजी सचिव विशाल बारिक, विद्युत विभाग के विधायक प्रतिनिधि भृति सुंदर महतो, प्रिय गोपाल मंडल, बिस्वजीत भोल आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed