Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों संग की बैठक

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह

Advertisements


चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में शनिवार को विधायक समीर मोहंती ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा की. इस बैठक के दौरान विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि वे विशेष रूप से सक्रिय रहकर पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता पर नजर रखें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता वोटर सूची से वंचित न रहे. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और जागरूक नागरिकों पर निर्भर करती है. साथ ही विधायक ने सभी प्रतिनिधियों से बूथ स्तर पर लोगों को जागरूक करने तथा मतदाता सूची की सही तरीके से समीक्षा करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि हर योग्य मतदाता का नाम सूची में सुरक्षित रहना जरूरी है और इसके लिए सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा.
बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अपनी राय रखी और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विभिन्न सुझाव दिए.

You missed