Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: मालकुंडी और मटियाबांधी में पंचायत ज्ञान केंद्र (लाइब्रेरी) का उद्घाटन विधायक समीर मोहंती ने फीता काटकर किया

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड अन्तर्गत मालकुंडी पंचायत भवन और मटियाबांधी पंचायत भवन में बुधवार को शिक्षा को बढ़ावा देने एवं युवाओं को रोजगार परख शिक्षा देते हुए रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई. इस दौरान पंचायत भवन परिसर में पंचायत ज्ञान केंद्र (लाइब्रेरी) का विधायक समीर मोहंती ने विधिवत फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया.

Advertisements

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने कहा कि ज्ञान केंद्र की स्थापना से न सिर्फ छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में मदद मिलेगी, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भी सुविधा के साथ सफलता प्राप्त होगी. इस ज्ञान केंद्र में शैक्षणिक, साहित्यिक, धार्मिक और समसामयिक विषयों से जुड़ी पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं. बच्चों के लिए पाठ्य पुस्तकों से लेकर युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी से संबंधित सामग्री और वयस्कों के लिए विविध पत्रिकाएं व मैगजीन पढ़ने की सुविधा दी गई है. विधायक ने कहा कि पठन-पाठन के लिए एक शांत और अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है. जहां छात्र-छात्राएं बिना किसी शुल्क के अध्ययन कर सकते हैं. साथ ही विधायक ने मालकुंडी पंचायत के शिक्षकों एवं शिक्षाविदों और स्थानीय लोगों से अपील किया कि वे जिन पुस्तकों की उन्हें अब आवश्यकता नहीं है, वे इस केंद्र को दान करें ताकि अन्य लोग भी उसका लाभ उठा सकें और वर्तमान युवाओं छात्रों के बीच सप्ताह मे कम से कम दो दिन समय दे कर उनको पढ़ाने में सहयोग करें.

इस मौके पर बीडीओ आरती मुंडा, प्रखण्ड प्रमुख धनंजय करुणामय, मुखिया मंजुला मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य राजेश्वर सरदार, गोपन परिहारी, प्रिय गोपाल मंडल, कृति सुंदर महतो, पवन गिरी, कुँवर सोरेन, उत्पल महतो, वार्ड सदस्य गन, छात्र- छात्रा सहित ग्रामीण उपस्थित थे.

You missed