Advertisements

चाकुलिया: शिल्पीमहल क्लब के द्वारा नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद संजय घोष को किया सम्मानित
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित शिल्पीमहल काली मंदिर के समीप शिल्पीमहल क्लब के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान क्लब के सदस्य एवं नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद संजय घोष को अमित राय ने माला पहनाकर और मनिंद्र पाल ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. साथ ही वार्ड पार्षद संजय घोष को अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर तपन पानी, अनूप मोहंती, पुलक रंजन महापात्र, रवि दास, दिलीप दास, दीप चक्रवर्ती, बापी महतो, बबलू दत्ता, दिनेश शुक्ला आदि उपस्थित थे.
Advertisements


