
चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने डिग्री कॉलेज के लिए पूजा अर्चना कर किया भूमि पूजन, निकली बाइक रैली
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया के मारदाबांध – पुरानापानी में डिग्री कॉलेज निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्नातक महाविद्यालय के भूमि पूजन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर मोहंती शामिल हुए. इस दौरान पुजारी पप्पू मिश्रा ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना संपन्न कराई. विधायक समीर मोहंती ने पूजा अर्चना कर ओर कुदाल चलाकर भूमि पूजन किया. इसके पूर्व विधायक कार्यालय से झामुमो समर्थकों द्वारा बाइक रैली निकाली है. यह बाइक रैली मुख्य सड़क होते हुए मारदाबांध स्थित डिग्री कॉलेज स्थल पहुंचकर समापन हुआ.


मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने कहा कि बहरागोड़ा विधानसभा का सर्वांगीण विकास मेरा एकमात्र उद्देश्य है. डिग्री कॉलेज बनने से चाकुलिया क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए घाटशिला, बहरागोड़ा, जमशेदपुर समेत अन्य जगह जाना नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि एक लंबे समय के अंतराल के बाद क्षेत्र के युवाओं के भविष्य के लिए डिग्री कॉलेज निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ है. विधायक ने इसका श्रेय बहरागोड़ा विधानसभा की जनता को दिया. उन्होंने कहा कि जनता ने अपना आशीर्वाद देकर उन्हें विधायक बनाया है. झारखंड सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक विधानसभा में केवल एक डिग्री कॉलेज होगा. परंतु मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बहरागोड़ा विधानसभा में एक कॉलेज नहीं बल्कि चार कॉलेज इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को उपहार के रूप में दिया है. उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास होता है. विधायक ने कहा कि आने वाले पांच साल के अंदर चाकुलिया में एयरपोर्ट बनाने का काम करेंगे. साथ आनंदलोक अस्पताल को जल्द के चालू करने को लेकर पहल की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एक मल्टी स्कूल का प्रोजेक्ट भी आने वाला है. इस समारोह को विभिन्न वक्ताओं ने भी संबोधित किया.


इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, मुखिया साहेब राम मांडी, जादू नाथ हेंब्रम, जिला सचिव घनश्याम महतो, बलराम महतो, मोहम्मद गुलाब, राजा बारीक, गोपन परिहारी, रामस्वरूप यादव, राजेंद्र सिंह, मनिंद्र नाथ पालित, भृति सुंदर महतो, मानीद्रनाथ पाल, लक्ष्मी नारायण दास, गौतम दास, संजय घोष, राम बास्के, मोहन माइति, रामजीत बास्केे, बैद्यनाथ महाली, कमल लोचन बेरा, विकाश मिश्रा, अरविंद सिंह, नील दास, मदन दास आदि उपस्थित थे.


