
चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने नारियल फोड़कर इकोलॉजिकल पार्क में अत्याधुनिक कॉटेज और कम्युनिटी हॉल निर्माण का किया भूमिपूजन
संवाददाता विश्वकर्मा सिंह

चाकुलिया प्रखंड स्थित इकोलॉजिकल पार्क परिसर में शनिवार को भूमि पूजन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विधायक समीर मोहंती ने अत्याधुनिक कॉटेज ओर कम्युनिटी हॉल निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया. इस अवसर पर विधायक समीर मोहंती ने नारियल फोड़कर एवं विधि विधान से साथ पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया. यह अत्याधुनिक कॉटेज और कम्युनिटी हॉल लगभग 20 करोड़ की लागत से निर्माण होगा, जिसमे 130 कमरे होंगे.

वहीं दूसरी ओर शांति निकेतन पल्ली में वन विभाग द्वारा प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय ने नारियल फोड़कर एवं विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर कम्युनिटी हॉल का भूमि पूजन किया. यह कम्युनिटी हॉल लगभग 49 लाख की लगत से निर्माण किया जाएगा.

इस संबंध में विधायक समीर मोहंती ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर चाकुलिया क्षेत्र को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आधुनिक कॉटेज के निर्माण से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. इस पहल से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आगंतुकों के लिए बेहतर ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी.

इस मौके पर रेंजर दिग्विजय सिंह, जिला परिषद सदस्य धारित्री महतो, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, सांसद प्रतिनिधि पार्थों महतो, नगर अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, मुखिया साहेब राम मांडी, सतदल महतो, मोहम्मद गुलाब, मौसमी मल्लिक, बलराम महतो, मोहन माइति, सुजीत दास, गौतम दास, साधन मल्लिक, विशाल बारीक, तरुण बेरा, गाबल दत्ता, मुकेश सिंह, मिथुन कर, राहुल महतो आदि उपस्थित थे.

