आंसनवनी में फिटनेस का जोश: M BNS इंस्टीट्यूट की स्पीड वॉकाथॉन में 100 छात्रों ने दिखाया दम


जमशेदपुर के आसनबनी से एक सकारात्मक और
प्रेरणादायक खबर… जहां युवाओं ने फिटनेस और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। MBNS इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन द्वारा आयोजित स्पीड वॉकाथॉन में छात्रों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
आसनबनी स्थित MBNS Institute of Education द्वारा 25 अप्रैल 2026, शनिवार को सुबह 7 बजे स्पीड वॉकाथॉन का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन JRD Sports Complex के मुख्य द्वार से मोदी पार्क तक किया गया।
इस फिटनेस अभियान में कुल 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और पूरे जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसने कार्यक्रम को और भी रोमांचक बना दिया।इस स्पीड वॉकाथॉन में शानदार प्रदर्शन करते हुए-
प्रथम स्थान: रजू कालिंदी-द्वितीय स्थान: संजय साहू-
तृतीय स्थान: पवित्रा प्रधा इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के स्पोर्ट्स सेल द्वारा किया गया, जिसमें शिक्षकों की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में ,डॉ. गुरूचरण कौर-डॉ. दीपिका भारती-डॉ. सुषमा अर्चना टोपनो-
मिली कुमारी-भबतारण भकत-मधु सुधन महतो और
राजेश्वर वर्मा का विशेष योगदान रहा।संस्थान प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक किया जाएगा।फिटनेस और अनुशासन का यह संदेश न सिर्फ छात्रों बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।
Related posts:

