Spread the love

चाकुलिया: नूतन बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने किया भूमि पूजन

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित नूतन बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने मंगलवार को दुर्गा पूजा पंडाल को लेकर भूमि पूजन किया. इस अवसर पर पुजारी आनंद पति ने पूजा अर्चना करवाई और नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया गया. हर साल की भांति इस साल भी भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाएगा. इस मौके पर अध्यक्ष आलोक लोधा, चंदन खां, सचिव अमित भारतीय, बसंत अग्रवाल, आयोजन समिति के अध्यक्ष रामभक्त दत्ता, सचिव बिल्टू मल्लिक, कोषाध्यक्ष असीम राय, राहुल दे, सक्रिय सदस्य के टिंकू राय, परमानंद सिंह, नाडु मल्लिक, राजा मल्लिक, प्रदीप मल्लिक, गाबलू दत्ता, तापस राय, काशीनाथ राय, नीलू शर्मा, कन्हाई मल्लिक, कंचन दे, विष्णु मल्लिक, तनु मल्लिक, तापस मल्लिक, लखींद्र मल्लिक, संजय सिंह, अनिल सिंह, काजल कुंडू उपस्थित थे.

Advertisements
Advertisements

You missed