Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: 10 जून को बालीबांध पीएसएस में 3 घंटा और चाकुलिया बाजार में 2 घंटा विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया में 10 जून मंगलवार को 33 केवी बालीबांध और चाकुलिया पीएसएस के तार से सटे पेड़ों की डालियों की कटाई-छटाई एवं मेटेनेंस कार्य किया जाएगा. इस दौरान चाकुलिया बाजार एवं सुगनीबासा इत्यादि क्षेत्र में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी और बेंद, फालदोहा टुकदा एवं जुगीतोपा इत्यादि क्षेत्र में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी.

Advertisements

इस अंतराल से पूर्व अगर कार्य संपन्न हो जाता है तो विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. इसकी जानकारी कनीय अभियंता सुशांत हेंब्रम ने दी. उन्होंने बताया कि अत्यंत जरूरी होने के वजह से कार्य कराया जा रहा है. साथ ही बारिश और आंधी के मौसम को ध्यान में रखकर बिजली तारों से सटे पेड़ों की डालियों की कटाई और छंटाई की जाएगी.

You missed